पृथ्वी दिवस (Earth Day) 2020:- इतिहास(History), 50 वीं वर्षगांठ की थीम(Theme) और महत्त्व (Importance)


                          ज़मीं में सबका हिस्सा है, पर इसका क्या करे कोई,
                  कि कुछ लोगों ने हिस्से से ज़ियादा घेर रक्खा है ||                                                                                                     फरहत एहसास
Earth day our planet our future
पृथ्वी दिवस 2020 

पृथ्वी दिवस (Earth Day) 2020:-इतिहास(History) 50 वीं वर्षगांठ की थीम(Theme) और महत्त्व (Importance)-


मनुष्य सदियों से इस धरा पर प्रसरित प्रकृति की गोद में फलता-फूलता आ रहा है। प्रकृति के सानिध्य में ही हमारे ऋषि-मुनियों ने अपनी आध्यात्मिक चेतना ग्रहण की और "माता भूमिः पुत्रो अहम् पृथिव्याः" का मंत्र इस मानवता को दिया। इसी के सौन्दर्य से मुग्ध होकर न जाने कितने कवियों और लेखकों की साहित्यिक प्रतिभा की कोमल कोपलें  प्रस्फुटित हुई। वस्तुतः मानव और इस धरा के के बीच सम्बन्ध एक माता और पुत्र का है। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। मानव अपनी भावाभिव्यक्ति के लिए पृथ्वी की गोद में पली प्रकृति की ओर देखता है और उसकी सौन्दर्यमयी जिज्ञासा प्रकृति से एक सचेत सत्ता का अनुभव करने लगती है। 

मानव और प्रकृति की बीच के सम्बन्ध सदियों तक समन्वय के साथ चलते रहे। परन्तु मानवविकास के क्रम में ये सम्बन्ध धीरे धीरे  परिवर्तिति होने लगे । तकनिकी और औद्योगिक विकास के कारण मानव ने अपनी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन शुरू किया। परिणाम यह हुआ की पृथ्वी पर विस्तृत प्रकृति का सौंदर्य और उसकी उत्पादन क्षमता में निरंतर ह्रास होने लगा। अनेक प्रकार के प्रदूषण और पर्यावरणीय समस्याओं ने दिन दूनी रात चौगुनी रफ़्तार से अपना प्रसार किया। कई प्रजातियां विलुप्त हो गयी और कई विलुप्ति की कगार पर कड़ी मानव से खुद को बचने की मानो गुहार लगा रही है।
Earh day 2020 - 50th anniverssary to save planet earth
पृथ्वी दिवस की 50वीं वर्षगाँठ 
इसे भी पढ़े- खानाबदोश जीवन से लेकर अत्याधुनिक मानव बनने के सफर तक की मानव विकास की रोचक कहानी


कब से और क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस ?


पृथ्वी के पर्यावरण पर बढ़ रहे इन्ही प्रभावों को देखकर 1969 में सैन फ्रांसिस्को में एक यूनेस्को सम्मेलन में, शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने पृथ्वी और शांति की अवधारणा के साथ पृथ्वी के पर्यावरण  को संरक्षित  करने के लिए एक दिन का प्रस्ताव किया। 

पहली बार 22 अप्रैल 1970 में मनाया गया। 22 अप्रैल,1970 को 20 मिलियन अमेरिकी(उस समय अमेरिका की आबादी की 10% जनयंख्या) सड़कों, कॉलेज परिसरों और सैकड़ों शहरों में पर्यावरणीय अज्ञानता का विरोध करने, इस ग्रह के संरक्षण के लिए तथा एक नया रास्ता निकालने के लिये एक साथ आये। 

पहले पृथ्वी दिवस को आधुनिक पर्यावरण आंदोलन शुरू करने का श्रेय दिया जाता है, और अब इसे इस ग्रह की सबसे बड़ी नागरिक घटना के रूप में मान्यता भी दी गई है। तबसे पृथ्वी दिवस प्रति बर्ष आयोजित होने वाला एक वार्षिक आयोजन है, जो  22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण हेतु  समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। 


क्या है पृथ्वी दिवस नेटवर्क?


विश्व पृथ्वी दिवस अब पृथ्वी दिवस नेटवर्क के माध्यम से 193 देशों में हर साल मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस नेटवर्क (अर्थ डे नेटवर्क ) एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसका उद्देश्य दुनिया भर में पर्यावरण आंदोलन को विविविकृत और सक्रिय करना है। इसका मुख्य कार्यालय वाशिंगटन डीसी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
Climate change - paris agreement
पृथ्वी दिवस 2020, थीम- जलवायु कार्यवाही 


पृथ्वी दिवस 2016 के दिन ही जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक पेरिस समझौता पर संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और कई अन्य देशों द्वारा हस्ताक्षर किया गया। इस हस्ताक्षर से  2015 में पेरिस में हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में 195 राष्ट्रों की सहमति से अपनाई गई ऐतिहासिक जलवायु मसौदा संरक्षण संधि को प्रभाव में आयी।


क्या है पेरिस समझौता ?



जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के अंतर्गत पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।  समझौते का मुख्य उद्देश्य पूर्व औद्योगिक स्तरों की तुलना में वैश्विक तापमान में वृद्धि को 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखना था।  और वृद्धि को 1।5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के प्रयास करना है

पृथ्वी दिवस 2020 की थीम और घटक -


 इस साल विश्व पृथ्वी दिवस की 50 वीं वर्षगांठ है जो कोविड 19  के कारण डिजिटल मोबिलाइजेशन के माध्यम से मनाई जा रही है। हर साल पृथ्वी दिवस के लिए कोई न कोई थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम है- जलवायु कार्यवाई (क्लाइमेट ऐक्शन)। इस साल के पृथ्वी दिवस के निम्नलिखित पांच घटक हैं जिन्हें कार्यक्रमों में शामिल किया जाना है-
1-सिटिजन साइंस, 
2- एडवोकेसी (हिमायत करना),
3- वालन्टियरिंग (स्वयंसेवा),
4- एडुकेशन( शिक्षा),
5- कलाकारों के लिए कार्यक्रम।
save earth save ecology save life
हरित ग्रह -हरित जीवन 
इसे भी पढ़े -पर्यावरण( Environment) को बर्बाद(destroy) करना अर्थात समाज को बर्बाद करना!

इस वर्ष की थीम का क्या है महत्व ?


आज जलवायु परिवर्तन मानवता के भविष्य और जीवन-समर्थक प्रणालियों जो कि पृथ्वी को प्राकृतिक वास योग्य बनाटी है के लिए सबसे बड़ी चुनौती है । इस थीम कि माध्यम से 2020 के अंत में, राष्ट्रों से जलवायु परिवर्तन पर 2015 के पेरिस समझौते के लिए अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को बढ़ाने की उम्मीद की जाएगी। अब समय आ गया है कि नागरिक इस जलवायु संकट से निपटने के लिए अधिक से अधिक वैश्विक रूप से योगदान करे । जब तक दुनिया का हर देश तत्परता और महत्वाकांक्षा के साथ कदम आगे नहीं बढ़ायेंगे- हम लगातार अपनी वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को एक खतरनाक भविष्य के लिए तैयार करते रहेंगे।

पृथ्वी दिवस 2020 एक दिन मात्रा से कहीं अधिक होगा। यह एक ऐतिहासिक क्षण होना चाहिए जब दुनिया के नागरिक रचनात्मकता, नवोन्मेष, महत्वाकांक्षा और अपनी बहादुरी कि साथ एकजुट होकर साथ आएंगे जिससे हमें अपने जलवायु संकट को समाप्त करने और  कार्बन शुन्य भविष्य के विशाल अवसरों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।


क्या है अर्थ ऑवर ? यह कब और क्यूं मनाया जाता है?


अर्थ आवर वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा आयोजित एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है। पहला अर्थ आवर 31 मार्च, 2007 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया था। यह हर साल मार्च महीने के अंतिम शनिवार को  आयोजित किया जाता है। इसके अन्तर्गत उस तिथि को दुनियाभर के लोग अपने स्थानीय समय के अनुसार शाम 8:30 से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए अपने घरों और व्यवसायों की गैर-जरूरी रोशनी को बंद करते हैं।  इस आयोजन के माध्यम से घरों और व्यवसायों को जलवायु पर कार्रवाई करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि लोग ऊर्जा का धारणीय तरीके से उपयोग करें।। इसका लक्ष्य टिकाऊ ऊर्जा उपयोग के लिए जागरूकता लाना और जीवन शैली को पर्यावरणीय रूप से अधिक स्थायी बनाना है।


स्रोत- Earth day.org, Wikipedia, newspaper and internet 



















Previous
Next Post »

8 comments

Click here for comments
Unknown
admin
April 22, 2020 at 10:03 PM ×

Bahut sunder lekh hai bhaiya aur sabhi ko nitya naveentam jaankari se awagat karwate rahiye

Reply
avatar
April 22, 2020 at 10:07 PM ×

धन्यवाद।🙏🙏जैसी आपकी आग्या

Reply
avatar
Unknown
admin
April 23, 2020 at 1:58 AM ×

I think we should daily celebrate this day,...Feel the nature...let us make our mother planet beautiful...protect greenery...Happy earth day..

Reply
avatar
April 24, 2020 at 3:22 PM ×

Yes . The motive behind this is to make people aware and let them follow a sustainable life style.

Reply
avatar
April 24, 2020 at 3:23 PM ×

Thanks alot bhaiya . You comments gives motivation to write more such blogs

Reply
avatar

भगत सिंह और साथियों की उन्हें फांसी देने की बजाय गोली से उड़ाने के लिए गवर्नर पंजाब को चिट्ठी

"हमें गोली से उड़ाया जाए"  आज़ादी के नायक शहीदे आज़म भगत सिंह के विचार आज भी युवा पीढ़ी को जोश से भर देते है। मात्र 23 साल की उम्र मे...